देवघर, मार्च 6 -- मधुपूर प्रतिनिध आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम संग्रह मौर्य ने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक व समयबद्ध योजना के तहत कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है। डीआरएम ने अमृत भारत योजना के कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी नही करने की बात कही। मधुपुर स्टेशन को कई मायने में महत्वपूर्ण बताया। इसके अलावे यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। स्टेशन परिसर में पेयजल, सुरक्षा, बिजली, शौचालय आदि यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही। स्टेशन को स्वच्छ और सुंदर रखने की दिशा में अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए। बता दें कि डीआरएम गुरुवार को विशेष सैलून से मधुपुर पहुंचे थे। मौके पर स्थानीय अधिकारियों के साथ रेल मंडल के कई अधिकारियो की टीम मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...