मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कुशमौर में चल रहा दस दिवसीय 'गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, प्रमाणीकरण एवं बीज प्रणाली प्रबंधन पर उन्नत प्रशिक्षण' कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में देश के विभिन्न राज्यों से आए 25 वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता की। अंतिम दिवस राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के पूर्व कुलपति डॉ.एसके राव ने बीज उत्पादन प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने बल देते हुए कहा कि सार्वजनिक संस्थानों, निजी कंपनियों तथा सरकार को समन्वित रूप से कार्य करना चाहिए, ताकि गुणवत्तापूर्ण बीज बड़े स्तर पर प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुंच सके और कृषि ...