दरभंगा, मार्च 11 -- दरभंगा, हिटी। बिहार सरकार की पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने मंगलवार को 50 बेड वाले अन्य पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास, मिर्जा खां में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। उधर, अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, बाढ़ पोखर, केवटी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावास एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां रह रही बच्चियों से मिलकर शिक्षा व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने 50 बेड वाले अन्य पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास, मिर्जा खां में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस ...