गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण डेटा बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं की नीव हैं। इनके जरिये गैप एनालिसिस कर उच्च स्तरीय सेवाएं दे पाना संभव होता है। ये बातें उन्होंने शनिवार को सीएमओ कार्यालय के प्रेरणा श्री सभागार में आयोजित डेटा वेलीडेशन कमेटी की मासिक बैठक के दौरान कहीं। कहा कि डेटा सम्बन्धी कार्यों में सुधार के कारण यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले की स्थिति बेहतर बनी हुई है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ एके चौधरी, डिप्टी सीएमओ डॉ अश्विनी चौरसिया, डॉ राजेश, डीपीएम पंकज आनंद, डीडीएम पवन कुमार और मनीष त्रिपाठी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.