मुंगेर, जुलाई 1 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित संवाद कक्ष में मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में जिला भूमि-अर्जन से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही सभी भूमि-अर्जन योजनाओं की वर्तमान प्रगति, जमीनी स्थिति और लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाएं और सीमांकन करें तेजः समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि, अधिग्रहित की गई जमीनों से तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए। इसके साथ ही सभी अधिग्रहित भूखंडों का सीमांकन प्राथमिकता के आधार पर करने का आदेश दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि, भूमि-अर्जन से जुड़ी जो भी तकन...