गंगापार, अप्रैल 10 -- प्राथमिक विद्यालय मुंगारी द्वितीय में शुक्रवार को आयोजित समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि बीईओ शैलपति यादव ने गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा पर जोर दिया। खंड विकास अधिकारी अमित मिश्र ने निपुण व मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। कक्षा पांच के छात्रों का विदाई समारोह भी हुआ। मानवेंद्र सिंह को अतिथियों ने सम्मानित किया। वीकेन कंपनी की मृदुल मित्तल ने बच्चों को अहिंसा व सत्यनिष्ठा का संदेश दिया। प्रधानाध्यापिका वत्सला मिश्रा ने आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.