गुणवतापूर्ण शिक्षा पर दिया गया जोर
धनबाद, जुलाई 5 -- राजकीयकृत मध्य विद्यालय कांड्रा संकुल में शनिवार को 19 विद्यालयों के प्रभारी शिक्षकों की बैठक सीआरपी बहादुर महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रोजेक्ट इंपैक्ट (नवाचार पद्धति व खेलकूद आधारित शिक्षण), एफएलएन (कक्षा 1 व 2) कार्यक्रम का नियमित संचालन, नियमित रेल परीक्षा आयोजित करने, सभी शिक्षकों द्वारा पाठ योजना तैयार कर कक्षा संचालित करने, विद्यार्थियों के बीच पुस्तक, बैग व किट वितरण, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने, बरसात के मौसम में विद्यालय परिसर, शौचालय व किचेन शेड की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: सीआरपी-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.