गुढ़ा स्थित हनुमान मंदिर में आस्था का सैलाब
बांदा, मई 19 -- नरैनी। पुरुषोत्तम मास के प्रथम मंगलवार को तहसील क्षेत्र के गुढ़ा स्थित हनुमान मंदिर में आस्था का अद्भुत सैलाब देखने को मिला। भीषण गर्मी और हीटवेव अलर्ट के बावजूद हजारों श्रद्धालु लाल बाबा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। सुबह से मंदिर परिसर जय श्री राम और बजरंगबली की जय के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों की लंबी कतारें देर शाम तक लगी रहीं। तपती धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं दिखाई दी। तहसील क्षेत्र सहित दूर-दराज गांवों और पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। कई भक्त पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचे और हनुमान जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भी भारी भीड़ मंदिर परिसर में देखने को मिली। मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.