बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता नरैनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुढ़ाकला स्थित सौ वर्ष से अधिक प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान जी मंदिर के विकास के लिए 134.87 लाख की स्वीकृति मिल गई है। प्रथम किस्त के लिए रूप में 97 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। नरैनी विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस मंदिर के विकास की मांग की थी। प्रत्येक वर्ष बैसाखी पूर्णमा में एक माह का विशेष मेला होता है। मंदिर परिसर में यात्री सुविधाओं और सुन्दरीकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मंदिर परिसर में यात्री हॉल, इंटरलॉकिंग टाइल, प्रकाश व्यवस्था, साइन बोर्ड, सुलभ शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बेंच, डस्टबिन व लैंडस्केपिंग सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण ...