गुड सेमेरिटन योजना को प्रभावी ढंग से करें लागू : उपायुक्त
रांची, जुलाई 29 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में पिछले माह जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं के कारणों एवं रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने पुलिस, परिवहन, एनएच, एसएच, आरसीडी सहित संबंधित विभागों को दुर्घटना संभावित स्थलों पर रम्बल स्ट्रिप, संकेतक, स्ट्रीट लाइट, सड़क मरम्मत एवं झाड़ियों की कटाई जैसे सुरक्षा उपाय शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही हेलमेट के अनिवार्य उपयोग एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर नियमित जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने मोटर वाहन निरीक्षक को हेलमेट जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान, ओवरस्पीडिंग एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.