मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को दोपहर बाद शहर के लेनिन चौक स्थित संत फ्रांसिस असीसी महा गिरजाघर में प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी झांकी निकाली गई। इससे पहले सुबह में विशेष प्रार्थना हुई। इसमें असीसी चर्च के प्रधान पुरोहित फादर विकास विजय, फादर अरविंद, फादर चार्ल्स, फादर जूलियस, फादर डोमिनिक के साथ शहर के सभी ईसाई समाज के लोग शामिल हुए।प्रधान पुरोहित फादर विकास विजय ने गुड फ्राइडे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे हमें प्रभु यीशु के दुख भोग और क्रूस मरण की याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन हम यीशु के असीम मानव प्रेम व क्षमता को अपने हृदय में अनुभव कर उनके दैविक प्यार व क्षमादान से विभूषित होकर उनके बताए प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। प्रभु यीशु के दुख भोग और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.