गिरडीह, अप्रैल 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को जिलेभर के विभिन्न गिरजाघरों में यीशु मसीह के क्रूस पर हुए बलिदान को याद किया गया। इस दौरान गिरजाघरों में प्रभु यीशु की आराधना की गई। इसी क्रम में सीएनआई चर्च पचंबा में भी ईसाई धर्मावलंबियों ने गिरजाघर में एकत्रित होकर ईसा मसीह को याद किया। इस दौरान मानवजाति के लिए यीशु के त्याग और बलिदान को समझने का प्रयास किया गया। बताया गया कि आज ही के दिन ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था। उसी को स्मरण करते गुड फ्राइडे की आराधना प्रत्येक वर्ष की जाती है। बताया गया कि गुड फ्राइडे की आराधना उपवास की आराधना भी थी। विश्वास के अनुसार कुछ विश्वासी पिछले चालीस दिनों से उपवास करते चले आ रहे थे। कुछ लोग गुड फ्राइडे के ही दिन उपवास करते हैं। चर्च आराधना समाप्ति के उपवास किए लोगों ने शरबत पीकर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.