जामताड़ा, अप्रैल 3 -- जामताड़ा। गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर के ब्रदर्न एसेंबली चर्च, बुधुडीह में शुक्रवार को श्रद्धा और गंभीरता के साथ विशेष प्रार्थना सभा की गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में विश्वासी चर्च पहुंचकर प्रभु के सामने नतमस्तक हुए और मौन प्रार्थना में शामिल हुए। प्रार्थना सभा का नेतृत्व फादर तुषार कांति सिंह, सुदीप किस्कू और सुशांत दास ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गुड फ्राइडे, यीशु मसीह के उस महान बलिदान की याद दिलाता है, जब उन्होंने समस्त मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए स्वयं को क्रूस पर अर्पित कर दिया। यह दिन शोक के साथ-साथ आत्मचिंतन, पश्चाताप और परमेश्वर की अनुग्रह को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने बताया कि यीशु मसीह ने क्रूस पर अपने कष्टों के बीच भी क्षमा का संदेश दिया हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.