गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को किया याद
देहरादून, अप्रैल 3 -- देहरादून। गुड फ्राइडे पर मसीही समुदाय ने विभिन्न चर्चों में प्रार्थना कर प्रभु यीशु मसीह के साहस व बलिदान को याद किया। बाइबल से दुखभोग के पाठ पढ़े और 14 मुकामों का मंचन किया गया। तिब्बती मार्केट के पास स्थित सेंट फ्रांसिस कथौलिक चर्च में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से विशेष प्रार्थना शुरू की गई। इस दौरान मुख्य फादर टाइटस और सहायक फादर कमलेश ने प्रभु यीशु मसीह के दुखभोग के बाइबल से पाठ पढ़े और व्यक्तियों को प्रभु यीशु मसीह का संदेश सुनाया। सभी ईसाई धर्म के लोगों ने प्रभु के बलिदान को याद रखते हुए उपवास रखा। प्रार्थना के बाद दुखभोग के गीत गाए और 14 मुकाम का मंचन किया। सेंट फ्रांसिस कथौलिक चर्च के उपाध्यक्ष कमल फ्रांसिस ने बताया कि शनिवार को प्रार्थना सभा ईस्टर विजिल नाइट जबकि अगले दिन रविवार को ईस्टर मनाया जाएगा। इस अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.