मधेपुरा, अप्रैल 4 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।मसीही समुदाय के आराध्य प्रभु यीशु के बलिदान दिवस पर प्रखंड के शाहपुर संथाली टोला स्थित कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान पीड़ित मानवता की रक्षा के लिए प्रभु यीशु के त्याग और समर्पण को याद कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। मौके पर चर्च के फादर रंजीत ने पवित्र बाइबिल का पाठ करते हुए कहा कि आज के ही दिन प्रभु यीशु आततायी यहूदी शासक के जुल्म का शिकार हुए थे। पाखंडी धर्मगुरुओं के बहकावे में आकर उनके खिलाफ मौत का फरमान जारी कर दिया गया था। कांटों का ताज पहना कर सलीब पर लटका दिया गया। कहा जाता है कि अंतिम समय में भी उन्होंने इस जुल्म में शामिल लोगों के लिए परमेश्वर से क्षमायाचना की थी। लोगों को करुणा, दया, प्रेम, क्षमा और त्याग का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने मुक्ति का मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.