मधुबनी, अप्रैल 3 -- मधुबनी, एक संवाददाता। गुड फ्राइडे के अवसर पर जिले के वर्दी वन स्थित कैथोलिक चर्च तथा कोतवाली चौक के समीप स्थित प्रोटेस्टैंट चर्च में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ने की घटना को श्रद्धा और भक्ति के साथ स्मरण किया। चर्च में उपस्थित शिष्य खड़े होकर उस पवित्र संदेश को सुन रहे थे, जो मानवता के लिए त्याग, प्रेम और क्षमा का प्रतीक माना जाता है। कैथोलिक चर्च में फादर प्रदीप ने अपने प्रवचन में बताया कि प्रभु यीशु का क्रूस पर चढ़ना मानव जाति के पापों के प्रायश्चित और मुक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी प्रेम, धैर्य और क्षमा का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। वहीं प्रोटेस्टैंट चर्च में पास्टर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.