पटना, अप्रैल 3 -- प्रेरितों की रानी गिरजाघर में गुड फ्राइडे का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, मौन और आध्यात्मिक गंभीरता के साथ मनाया गया। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के दु:खभोग, क्रूस पर उनके बलिदान और सम्पूर्ण मानवता के उद्धार की स्मृति में मनाया जाता है। आयोजन समिति की ओर से सुबह साढ़े 6 बजे क्रूस की कष्टमय यात्रा को एक झांकी के रूप में निकाली गई। यह झांकी आशादीप, फेयरफील्ड से प्रारंभ होकर कुर्जी पल्ली चर्च परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसका संचालन विक्टर फ्रांसिस और उनकी टीम ने किया। कई कलाकारों ने क्रूस यात्रा की झांकी के माध्यम से येसु ख्रीस्त के दुखभोग को जीवंत और भक्तिमय बना दिया। मौके पर शोकाकुल ईसाई समुदाय के सदस्यों ने प्रभु यीशु को याद किया। निकाली गई झांकी में प्रभु यीशु को क्रूस ढोने के दौरान दी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.