रामपुर, अप्रैल 4 -- ईसाई समुदाय के लोगों ने गुड फ्राईडे मनाते हुए प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान समुदाय द्वारा क्रूस यात्रा भी निकाली गई। गांव जोसफनगर स्थित चर्च में गुड फ्राइडे का पर्व मनाया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता पल्ली पुरोहित फादर नियामत सिद्धू, सहायक पल्ली पुरोहित फ़िलेमोंन मिंज ने कहा कि गुड फ्राइडे यानि प्रभु यीशु ने इसी दिन समस्त मानव जाति के उद्धार और मनुष्यों के पापों के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। ईसा मसीह परमेश्वर के बेटे हैं। उन्हें अज्ञानता के अंधकार को दूर करने के लिए मृत्यु दंड दिया गया था। उस समय यहूदियों के धर्मगुरुओं ने यीशु का पुरजोर विरोध किया। ऐसे में कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए पिलातुस ने यीशु को क्रॉस पर लटकाकर जान से मारने का आदेश दे दिया। लेकिन अपने हत्यारों की उपेक्षा करने के बजाए यीशु ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.