दुमका, अप्रैल 3 -- दुमका। गुड फ्राइडे के अवसर पर जिले भर के चर्चों में शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के मौके पर काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने पहुंचकर प्रभु यीशु के बलिदाल को याद किया। दुमका जिला के अधिकांश चर्च में दोपहर बाद 3 बजे भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं दुमका मुख्यालय स्थित बंदरजोरी चर्च में सुबह ही प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मौके पर आस पास के काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए। चर्च पहुंचे लोगों ने प्रर्थना सभा में शामिल होकर प्रभु यीशु के बलिदाल को याद किया। मौके पर मौजूद पास्टर ने प्रभु यीशु मसीह के त्याग, प्रेम और मानवता के लिए दिए गए बलिदान का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.