जहानाबाद, अप्रैल 3 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित चर्च में शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौंके पर ईसाई धर्मावलंबी चर्च पहुंचकर प्रभु ईसा मसीह को श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रार्थना सभा के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु ईसा मसीह से मानव कल्याण, शांति एवं सुखी जीवन की कामना की। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए उनके त्याग, प्रेम और क्षमा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चर्च के पादरी अरुण कुमार ने बताया कि गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, जो प्रभु ईसा मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि आज से तीन दिनों का उपवास प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.