सोनभद्र, अप्रैल 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में गुड फ्राइडे पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान ईसा मसीह के बलिदान और त्याग को याद किया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास, शोक, और विश्व शांति व मानवता के लिए प्रार्थना की। पास्टरों ने यीशु के प्रेम और क्षमा के संदेश को रेखांकित किया। चर्च में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। राबर्ट्सगंज नगर के संत जेवियर्स चर्च में गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। चर्च में बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोगों ने भाग लिया। चर्च के फादर आनंद केबी जान ने प्रभु ईसा मसीह के शब्दों की व्याख्या की और उनके की ओर से मानवता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला। कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने मानवता के पापों की...