अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गुड फ्राइडे के अवसर पर अलीगढ़ के सभी चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह एक ओर जहां फादर ने प्रभु ईशू के सात वाणियां भक्तों को सुनाई जो उन्होंने अपने अंतिम समय में दिए थे। वहीं दूसरी ओर ईसाई समुदाय की युवतियों ने प्रार्थना सभा के बाद प्रभु की याद में गीत प्रस्तुत किए। महानेह दान फेलोशिप चर्च सेंटर नगला मसानी खैर रोड अलीगढ़ पर गुड फ्राइडे के अवसर पर आराधना सभा आयोजन दोपहर को किया गया। सभा का संचालन चर्च के फादर रेव्ह सेमुएल सिमोन ने किया। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के सात वाणी जो उन्होंने क्रॉस पर से अतिंम वाणी जो समस्त मानव जाति के लिये प्रेणना दायक रहे, उन्हें सुनाया। मनोज मसीह 'दीपक लाल 'प्रीति हैराल्ड' हेमा सेमुएल 'पास्टर मनीष मसीह 'और मुख्य रेव्ह सेमुएल सिमोन ने सात वाण...