रामगढ़, अप्रैल 3 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि शहर के संत मेरी चर्च, सीएनआई चर्च और एजी चर्च में गुड फ्राइडे का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबियों ने भाग लिया। गुड फ्राइडे, जिसे ईसाई धर्म में प्रभु यीशु मसीह के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के त्याग, प्रेम और मानवता के संदेश को स्मरण किया। चर्चों में आयोजित प्रार्थना सभाओं के दौरान बाइबिल पाठ, भजन-कीर्तन और विशेष प्रवचन का आयोजन किया गया। पादरियों ने अपने संदेश में बताया कि यह दिन मानवता के लिए प्रभु यीशु के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है, जिसने प्रेम, क्षमा और त्याग का मार्ग दिखाया। संत मेरी चर्च में आयोजित सभा ...