दुमका, अप्रैल 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को दुमका जिले के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में ईसाई समुदाय के काफी संख्या में लोग शामिल होकर गिरजाघरों में प्रभु यीशु की प्रार्थना की और सुख-शांति की कामना की गई। गुड फ्राइडे पर कई सुबह से ही चर्च में प्रार्थना सहित शोभा यात्रा निकाली गई। इस दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए क्रूस के रास्तों की आराधना, उपवास और शोक सभाएं होती हैं। ईसाई समुदाय के लोग दोपहर में यीशु के अंतिम शब्दों पर चिंतन कर सफेद वस्त्र पहनकर सेवा में शामिल होते हैं। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। इसके तीन दिन बाद ही वह जिदा हो उठे थे। जिस खुशी में ईस्टर संडे मनाया जाता है। चर्च में यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ने की याद मे...