गुड फ्राइडे पर गिरजाधरों में हुई विशेष प्रार्थना सभा
मुंगेर, अप्रैल 4 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जिसमें ईसाई समुदाय के लोगों ने भाग लेकर प्रभु यीशु मसीह के पवित्र बलिदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बैपटिस्ट चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में पादरी लाल बिहारी मुखिया ने गुड फ्राइडे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसी दिन प्रभु यीशु ने मानव समाज के कल्याण के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे केवल शोक का दिन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और इंसानियत की राह पर चलने का संदेश देने वाला दिन है। प्रभु यीशु के उपदेश आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं।प्रार्थना सभा के दौरान प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाए जाने के बाद उनके सात वचनों का उल्लेख किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.