नोएडा, अप्रैल 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गुड फ्राइडे के अवसर पर जिले में गिरजाघरों विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद कर शांति, प्रेम और मानवता के लिए प्रार्थना की। सेक्टर-29 चर्च के संरक्षक एवं पादरी संदीप डी. डेविड ने बताया कि गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह दिन त्याग, क्षमा और प्रेम का संदेश देता है और हमें दूसरों के प्रति करुणा और सहानुभूति रखने की प्रेरणा देता है। सेक्टर-34 स्थित चर्च में भी विशेष आयोजन किए गए, जहां लोगों ने बाइबिल पढ़ी और प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाने की घटना का स्मरण किया। लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर और मौन धारण कर प्रभु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।इस अवसर पर पादरियों ने अपने ...