पाकुड़, अप्रैल 3 -- शुक्रवार को ईसाई धर्म के प्रमुख पर्व गुड फ्राइडे के अवसर पर पूरे पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस पावन दिन को प्रभु यीशु मसीह के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे लेकर पूरे प्रखंड के सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। सुबह से ही विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों के चर्चों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने की घटना को स्मरण करते हुए उपवास रखा और विशेष प्रार्थनाएं कीं। पादरियों द्वारा प्रभु यीशु के त्याग, प्रेम और मानवता के लिए दिए गए बलिदान पर विस्तार से प्रवचन दिया गया। उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे हमें सत्य, क्षमा और प्रेम का मार्ग दिखाता है। इसी क्रम में मोंगलबांध जुगारिया में स्थित चर्च में भी विशेष प्रार्थना स...