रांची, अप्रैल 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। मसीही समाज द्वारा प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। राजधानी के विभिन्न चर्चों और कलीसियाओं में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर प्रभु के दुखभोग की घटना को स्मरण करते हुए विशेष आराधना और प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी। सीएनआई और जीईएल चर्च में भला शुक्रवार्र (शुभ शुक्रवार) के अवसर पर ईसा मसीह की सात अमर वाणियों पर आधारित विशेष प्रार्थना होगी। वहीं, कैथोलिक कलीसिया में विधि-विधान के साथ क्रूस रास्ता निकाला जाएगा। विभिन्न चर्चों ने प्रार्थना सभाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। गुड फ्राइडे के पश्चात पास्का जागरण और ईस्टर मनाया जाएगा।प्रमुख प्रार्थना सभाओं का कार्यक्रम:3 अप्रैल: गुड फ्राइडे (पुण्य शुक्रवार)लोयला मैदान: शाम 7 बजे से पुण्य शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.