वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मसीही समाज के लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया। इस दौरान चर्चों में विशेष प्रार्थना हुई। मसीही लोगों ने प्रभु यीशु के बलिदान को नमन करते हुए उनके सात वचन दोहराए। छावनी स्थित सेंट मेरीज कैथेड्रल चर्च से अपराह्न तीन बजे क्रूस यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोग अपने कंधों पर क्रूस लेकर चल रहे थे, यह दृश्य देख दर्शकों की आंखें नम हो गंई। यात्रा में शामिल अनुयायियों ने प्रभु यीशु के 14 चरणों के यातना संदेश पढ़े। इस दौरान अमेरिका-इरान युद्ध की समाप्ति और विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना हुई। सेंट मेरीज कैथेड्रल चर्च से निकाली गई यात्रा में युवाओं की अलग-अलग टोली 14 चरणों तक अपने कंधे पर क्रूस लेकर चल रही थी। 14 चरण पूरे होने के बाद प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाने का दृश्य दोहराया गया। यह देखकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.