सहारनपुर, अप्रैल 3 -- सहारनपुर, संवाददाता। गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय ने श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत रखकर प्रार्थना की। कोर्ट रोड स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसका संचालन दोनों फादर ने किया।इस अवसर पर चर्च परिसर में प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित एक भावनात्मक नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया गया। इसमें एक युवक ने यीशु मसीह का वेश धारण किया, जबकि अन्य युवक सिपाहियों के रूप में हाथों में चाबुक लेकर साथ चल रहे थे। इस दृश्य को देखकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे। फादर जॉन चिमन ने कहा कि इसी दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह को अपने जीवन के उद्देश्य का पूर्ण ज्ञान था। लगभग 33-34 वर्ष की आयु में उन्होंने मानवता की सेवा करते हुए अनेक चमत्कार किए। बीमारों को स्वस्थ किया, अंधों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.