नई दिल्ली, अगस्त 1 -- दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए पिंक सहेली कार्ड को अनिवार्य बनाए जाने की तारीख आगे बढ़ा दी है। डीटीसी ने इस बाबत शुक्रवार को एक आदेश जारी किया है। अब 15 अगस्त तक डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर जारी रहेगा।अब तक 17.20 लाख से ज्यादा पिंक सहेली कार्ड बने आदेश में कहा गया है कि बसों में कंडक्टर 15 अगस्त तक महिलाओं को पिंक टिकट देना जारी रखेंगे। 16 अगस्त से पिंक टिकट सिर्फ उन्हीं महिलाओं को जारी किया जाएगा, जिनके पास मान्य पिंक सहेली कार्ड होगा। बस में सवार होने पर पिंक सहेली कार्ड को टैप कर पिंक टिकट लिया जा सकेगा, जिन महिला यात्रियों के पास पिंक सहेली कार्ड नहीं होगा। उन्हें पिंक टिकट जारी नहीं होगा। उन्हें किराया भुगतान कर सामान्य टिकट लेना होगा। दिल्...