नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- बिहार के चार एयरपोर्ट का सर्वे करने के लिए दिल्ली से अगले सप्ताह टीम आएगी। टीम द्वारा 15 से 18 अप्रैल के बीच विभिन्न एयरपोर्टों का निरीक्षण होगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की टीम द्वारा भागलपुर शहर, मोतिहारी, गोपालगंज और छपरा एयरपोर्ट का सर्वे किया जाएगा। इसके बाद टीम द्वारा प्री फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार के सिविल विमानन विभाग को सौंपा जाएगा।उड़ान योजना में शामिल होगा राज्य सरकार द्वारा चारों एयरपोर्ट को उड़ान योजना में शामिल करने के लिए पत्र लिखा गया है। इन सभी हवाई अड्डे का पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन कराने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को भुगतान किया गया है। अभी गोपालगंज रनवे की लंबाई छह हजार फीट और चौड़ाई 150 फीट, भागलपुर रनवे की लंबाई 35 सौ फीट व चौड़ाई 150 फीट, मोतिहारी रनवे की लंबाई 1950 फी...