हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 5 -- पटना से औरंगाबाद होते हुए झारखंड के हरिहरगंज (एनएच 139) तक सड़क फोर लेन बनेगी। यह दूरी करीब 160 किमी है। इसको लेकर नये सिरे से भारत सरकार को सड़क का एलाइनमेंट भेजा गया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालाय से आश्वासन मिला है कि इस एलाइनमेंट को स्वीकृति मिलेगी।एनएचएआई से मिली जानकारी के अनुसार हरिहरगंज, औरंगाबाद, ओबरा, दाउदनगर और अरवल होते हुए यह सड़क पटना तक आती है। फिलहाल सड़क दो लेन की है। पदाधिकारी बताते हैं कि इस सड़क के फोरलेन करने की मांग काफी पहले से की जा रही है। पूर्व में भी इसको लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे उसने अस्वीकृत कर दिया था। इसके बाद विभिन्न स्रोतों से इसकी मांग उठी। फिर, यह मामला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास पहुंचा। अंतत: इस सड़क के नये स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.