नोएडा, अक्टूबर 25 -- Noida Metro Update: नोएडा मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) पीक आवर्स में ट्रेनों के बीच का अंतर कम करने जा रहा है। इससे यात्रियों को मेट्रो के लिए पहले के मुकाबले कम इंतजार करना पड़ेगा। नई व्यवस्था एक नवंबर 2026 से लागू होगी। इसके अलावा, मेट्रो की आखिरी ट्रेन का समय बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।नोएडा मेट्रो में दो ट्रेनों के बीच कितना समय घटेगा? NMRC के मुताबिक, पीक आवर्स में मेट्रो ट्रेनों के बीच का अंतर घटाया जाएगा। फिलहाल दो ट्रेनों के बीच 7 मिनट 30 सेकंड का अंतर रहता है। एक नवंबर से इसे घटाकर 6 मिनट 35 सेकंड किया जाएगा। यानी यात्रियों को पीक आवर्स में अगली ट्रेन के लिए पहले से 55 सेकंड कम इंतजार करना...