देहरादून, अक्टूबर 24 -- उत्तराखंड में बिजली सप्लाई के सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए 20 नए बिजलीघर तैयार किए जाएंगे। पिटकुल के नए बिजलीघरों के प्रस्ताव को नियोजन विभाग की तकनीकी स्वीकृति समिति ने हरी झंडी दे दी है। गुरुवार को ऊर्जा एवं नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम ने इसकी पुष्टि की। पिटकुल ने एडीबी के सहायतित प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए नए सब स्टेशन और पुराने सब स्टेशनों, लाइनों के अपग्रेडेशन कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर नियोजन विभाग को सौंपा था। नए बिजलीघर बनाने की यह योजना राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए तैयार की गई है। उद्योग विभाग ने सेलाकुईं, लालतप्पड़ देहरादून, हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया, यूएसनगर के इंडस्ट्रियल फार्म वाले क्षेत्रों में पावर नेटवर्क को मजबूत किए जाने की मांग की है। 400 केवी एआईएस सब स्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.