गुड न्यूज : विदेश में अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाने का मौका, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
संवाददाता, मई 2 -- UP News: उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप निदेशक, सेवायोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ के माध्यम से कुशल युवाओं के लिए विदेश (सऊदी अरब) में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। सऊदी अरब की विभिन्न कम्पनियों में 29,773 से 99,188 रुपये तक के मासिक वेतन पर अलग-अलग पदों के लिए कुल 76 कामगारों के आवेदन मांगे गए हैं। शनिवार को क्षेत्रीय सेवयोजन के सहायक निदेशक रास बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विदेश में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। उनका कहना है कि वेल्डर, प्लम्बर, टेक्निशियन आदि से संबंधित इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपनी योग्यता एवं अनुभव के अनुसार सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- तत्काल करें ये काम, सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.