निज संवाददाता, अप्रैल 4 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ट्रांसपोर्टनगर पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर और राजघाट में पुराने पुल पर 15 दिन में यातायात शुरू हो जाएगा। दोनों कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन कार्यों के होने के बाद लखनऊ और वाराणसी हाईवे की ओर से शहर में आने वाले वाहनों को निकलने में असुविधा नहीं होगी। जाम की समस्या कम होगी तो लोगों का समय भी नहीं बर्बाद होगा। सिक्सलेन फ्लाईओवर में दोनों ओर एप्रोच का कार्य अंतिम चरण में है। ट्रांसपोर्टनगर में एप्रोच मार्ग पर डामर और गिट्टी का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस मार्ग पर शनिवार को श्रमिक डिवाइडर का कार्य बनाने में जुटे थे। पैडलेगंज की ओर दो गिट्टी की परत डालकर दबा दिया गया है। दो दिन में डामर गिट्टी का कार्य भी पूरा हो जाएगा। उसके बाद डिवाइडर, रेलिंग के अधूरे कार्य किए जाएंगे और 15...