गुड न्यूज; कूड़े के पहाड़ों के खात्मे की ओर दिल्ली, 100 एकड़ जमीन हो गई खाली
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- अमित झा, नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने ओखला, भलस्वा और गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ों को हटाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इन तीनों लैंडफिल साइटों पर अब तक करीब 2.16 करोड़ मीट्रिक टन कचरे को प्रोसेस किया जा चुका है। इन जगहों पर कुल 100 एकड़ जमीन को खाली भी कराया गया है। प्रोसेसिंग के बाद निकले मटेरियल का इस्तेमाल सड़कों के निर्माण और निचले क्षेत्रों को भरने में किया जा रहा है। इससे इन क्षेत्रों के आसपास रहने वालों को स्वच्छ वातावरण हासिल होगा।सरकार को मिली 100 एकड़ जमीन दिल्ली सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, तीन स्थानों (ओखला, भलस्वा और गाजीपुर) पर बने हुए कूड़े के पहाड़ों से 216 लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है। इसके चलते जहां पहले कूड़े के पहाड़ थे, इन स्थानों पर सरकार को लगभग 100 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.