संवाददाता, मार्च 24 -- त्योहारी सीजन के बाद अब गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर रेलवे में तैयारी शुरू हो गई है। यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लालकुआं-कोलकाता के बीच ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन पीलीभीत होकर गुजरेगी, जिससे जिले के यात्रियों को सीधा कोलकाता जाने की सुविधा मिलेगी। 05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से दोपहर 1.35 बजे चलकर पीलीभीत स्टेशन पर शाम 4 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन गोरखपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, बरौनी, आसनसोल होते हुए रात 11.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 05059 कोलकाता-लालकुआं विशेष ट्रेन 4 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह 5 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 12 बजे पीलीभीत पहुंचेगी और शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.