मुख्य संवाददाता, अप्रैल 5 -- UP News : गोरखपुर और कुशीनगर के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक खुशखबरी है। इस रूट पर नई रेलवे लाइन (पडरौना-कुशीनगर वाया गोरखपुर) के निर्माण के लिए 64 किमी लंबी लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएसएल) को मंजूरी दे दी है। एफएसएल के दौरान पिलर लगाने, सर्वेक्षण और व्यापक रिपोर्ट जमा करने का काम शामिल है, जो क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। इस नई रेल परियोजना के लिए 2016 के रेल बजट में मंजूरी दी गई थी। तब से लेकर 2025 तक इस प्रोजेक्ट को जिंदा रखने के लिए हर साल एक हजार का बजट आवंटित किया जाता रहा। उसके बाद अब जाकर इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए काम शुरू हो गया है। बोर्ड ने 64 किमी लंबी लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। इस रूट पर रेल लाइन बिछ जाने से जहां एक लाख से ज्यादा लोगों को यातायात...