गुड न्यूज: पनवेल के लिए गोरखपुर से रोज चलेगी ट्रेन, इस दिवाली मुंबई आने-जाने वालों को आसानी
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- आशीष श्रीवास्तव, गोरखपुर इस बार दीपावली के पहले मुंबई से आने और फिर यहां से वापस जाने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। गोरखपुर से बढ़नी होते हुए पनवेल (महाराष्ट्र) तक रोजाना एक नई ट्रेन चलाने की तैयारी है। डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल की पहल पर रेलवे बोर्ड ने एनई रेलवे को शेड्यूल बनाने को कहा है। बोर्ड के निर्देश पर एनई रेलवे ने शेड्यूल बना लिया है। जल्द ही इसे अंतिम स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके चल जाने से एक साथ 1600 यात्री यात्रा कर सकेंगे और वेटिंग पर काफी हद तक अंकुश लगने की संभावना है। गोरखपुर से पनवेल तक नई ट्रेन चल जाने से यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। गोरखपुर से वर्तमान में मुंबई के लिए सात ट्रेनें चलती हैं। बावजूद इसके यहां के लिए हमेशा मारामारी रहती है। नई ट्रेन स्लीपर क्लास की वजह से इसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.