मुख्य संवाददाता, अप्रैल 18 -- Gorakhpur News: यह समय पर किस्त जमा करने से चूके लोगों (डिफाल्टरों) के लिए घर-दुकान बचाने का सुनहरा मौका है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) ने भी एकमुश्त समाधान योजना-2026 (OTS-2026) को लागू कर दिया है। योजना के तहत आज से आवेदन लिए जाने लगे हैं। इस योजना से गोरखपुर में प्राधिकरण के 1583 डिफाल्टर बकायेदारों को राहत मिलेगी। योजना के तहत आवासीय और व्यावसायिक श्रेणी की सभी आवंटित संपत्तियों के डिफाल्टर आवंटियों को दण्ड ब्याज की छूट का लाभ उठाते हुए बकाया जमा करने का मौका मिलेगा। योजना के तहत आवेदन करने के लिए तीन महीने की समय-सीमा निर्धारित की गई है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत आवंटियों से केवल साधारण ब्याज लिया जाएगा। यह मूल आवंटन के समय निर्धारित ब्याज दर के बराबर होगा। आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.