गुड न्यूज: आवास विकास और LDA में ओटीएस आज से, बकायेदारों को दण्ड और चक्रवृद्धि ब्याज से छूट
प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 18 -- UP News : आवास विकास और लखनऊ विकास प्राधिकरण 18 अप्रैल से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू हो जाएगी। इसके लिए एलडीए में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है जहां तैनात कर्मचारी मौके पर ही लोगों के ऑनलाइन आवेदन फार्म भरेंगे। बकायेदारों को दण्ड और चक्रवृद्धि ब्याज से छूट मिलेगी। करीब दो हजार आवंटियों को इसका लाभ मिलेगा। योजना का लाभ प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को मिले, इसके लिए एलडीए अपनी सभी योजनाओं में कैम्प भी लगाएगा। बकायेदार आवंटी इन कैम्प में जाकर भी आवेदन कर सकेंगे। ओटीएस के आवेदन में निचले स्तर से किसी भी तरह की गैर जरूरी आपत्ति अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई न हो इसके लिए एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अलग से आदेश जारी किये हैं। जिसके तहत बिना उनकी स्वीकृति के ओटीएस के किसी भी आवेदन में आपत्ति अथवा निरस्तीकरण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.