देहरादून, फरवरी 25 -- देहरादून। जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से अम्बेडकर बस्ती, नन्दा की चौकी प्रेमनगर, देहरादून में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम, विधवा पेंशन, परित्यक्त महिला पेंशन, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, स्पॉन्सरशिप योजना, अनाथ प्रमाण पत्र, चाइल्ड हेल्प लाइन, गुड टच बैड टच, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शिविर में अम्बेडकर बस्ती, नन्दा की चौकी प्रेमनगर, देहरादून के लगभग 250 बच्चों व महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून से रश्मि बिष्ट, सम्पूर्णा भट्ट, यशोदा पंवार संरक्षण अधिकारी, देहरादून, आशा कण्डारी विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, देहरादून, स्वाप्निल जोशी, मनोज सिंह आउटरीच क...