गुड्स प्लेटफॉर्म पर जरूरी सुविधाओं का अभाव
मधेपुरा, जून 7 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत बिहारीगंज रेलवे स्टेशन रैक प्वाइंट से माल ढुलाई बढ़ रही है, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। अधिकारियों की उदासीनता से गुड्स प्लेटफॉर्म पर व्यवसायियों या उनके प्रतिनिधियों और लोडिंग और अनलोडिंग करने वाले मजदूरों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। 12 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बिहारीगंज रेलवे माल शेड ( माल कार्यालय, मर्चेंट एवं लेबर रूम) का उद्घाटन किया था। इसके बावजूद नवनिर्मित भवन अभी तक न तो रेलवे के संबंधित विभाग ओपन लाइन को सुपुर्द हीं किया गया है और न ही भवन का विद्युतीकरण कार्य ही हुआ। बिजली वायरिंग, बल्ब-पंखा आदि कुछ भी नहीं लग पाया है। उद्घाटन के दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी भवन उपयोग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.