प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या में आरोपी गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर की तीन साल बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। यहां तक गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और गैर जमानती वारंट जारी व कुर्की का नोटिस तक चस्पा होने के बावजूद पांच-पांच लाख के इनामी तीनों आरोपियों ने कोर्ट में समर्पण नहीं किया। अब धूमनगंज थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ अवमानना का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। गैंगस्टर एक्ट की विवेचना कर रहे एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय सिंह की तहरीर पर बमबाज गुड्डू मुस्लिम निवासी चकनिरातुल खुल्दाबाद, शूटर अरमान निवासी एमजी मार्ग सिविल लाइंस तथा साबिर निवासी मरियाडीह पूरामुफ्ती के खिलाफ एक और एफआईआर दज की गई है। विवेचना अधिकारी की तहरीर के मुताबिक, न्यायालय ने 12 जून 2025 को गैर जमानती वारंट जारी किय...