अररिया, फरवरी 9 -- अररिया, निज संवाददाता बटूरबाड़ी पंचायत के झौआ गांव का रहने वाला 25 वर्षीय गुड्डू दिल्ली के शहादरा में एक कपड़े की दुकान में काम करता था। एक सप्ताह पहले ही वह घर आया था। बताया गया कि बीते गुरुवार की रात करीब आठ बजे उसे किसी का फोन आया था और वह फोन पर बात करते हुए घर से निकला था।इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह झौआ स्कूल के पीछे पानी से भरे गड्ढे में उनकी लाश मिली। उनके नाक से खून बह रहा था।प् ारिजनों को आशंका है कि गुड्डू की किसी ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए लाश पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया है।शव मिलने के बाद परिजनों की चीत्कार से कोहराम मच गया।घर मे मातम पसर गया। गुड्डू अविवाहित था। इधर ताराबाड़ी थाना के प्रभारी थानेदार रमेश प्रसाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।एसएफएल की टीम घ...