पिथौरागढ़, फरवरी 26 -- पिथौरागढ़ गुडौली व अजेडा गांव में ग्रामीण महिला जन जाग्रति समिति ने वनाग्नि रोकथाम को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। कहा की फायर सीजन में एक छोटी सी लापरवाही भी बड़े वनाग्नि हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों में जलती बीड़ी-सिगरेट न फेंकने, सूखी घास में आग न लगाने की अपील की है। साथ ही किसी भी स्थान पर धुआं या आग दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने को का कहा है। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने भी वनाग्नि से पर्यावरण, वन संपदा और वन्यजीवों को होने वाले नुकसान पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही जंगलों को सुरक्षित रखा जा सकता है। यहां ग्राम प्रधान त्रिभुवन चन्द्र ...