मथुरा, जून 7 -- प्रदेश सरकार ने जनपद को एक ओर ग्रामीण स्टेडियम का तोहफा दिया है। यह स्टेडियम राया ब्लॉक के गांव गुडेरा में 9.58 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए जल निगम निर्माण खंड शहरी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

नया स्टेडियम निर्माण जिला युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रेमशंकर गौतम ने बताया कि अभी नंदगांव ब्लाक के कोटवन में ग्रामीण स्टेडियम निर्माणाधीन है। इस स्टेडियम इस वर्ष पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गुडेरा के स्टेडियम तीन एकड़ में 9.58 लाख से बनाया जाएगा। शासन ने इसके निर्माण लिए प्रथम किश्त के लिए 4.79 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। अब जल निगम ने इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस कार्य को कार्यदायी संस्था जल निगम निर्माण खंड शहरी को 18महिने में पूरा ...