गिरडीह, मार्च 24 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के सलैयाटांड़ स्थित क्रिकेट मैदान में सोमवार को दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें गुडुरबाद टीम के खिलाड़ियों ने धरपहरी टीम को 35 रनों से हराकर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया। नौशाद इलेवन गुडुरबाद व धरपहरी कैम्प की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें गुडुरबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 124 रनों का स्कोर बनाया। जवाबी पारी में धरपहरी टीम ने 10 ओवर में 89 रन ही बना सकी। जिससे गुडुरबाद की टीम ने 35 रनों से प्रतियोगिता जीत ली। मैच के निर्णायक मुशर्रफ अंसारी व इमामुद्दीन अंसारी व उदघोषक हासिम अंसारी थे। भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, माले नेता मुस्तकीम अंसारी, अहमद अंसारी, उद्दीन अंसारी व बाबूलाल मुर्मू ने विजेता गुडुरबाद व उपविजेत...